Type Here to Get Search Results !

Chandigarh Special Educator Answer Key 2024 चंडीगढ़ स्पेशल एजुकेटर आंसर की 2024 जारी, यहां से देखें

Chandigarh Special Educator Answer Key 2024 चंडीगढ़ स्पेशल एजुकेटर आंसर की 2024 (जेबीटी, टीजीटी) जारी, यहां से देखें: शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन (Education Department, Chandigarh Administration) द्वारा स्पेशल एजुकेटर (जेबीटी और टीजीटी) की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। विभाग की ओर से चंडीगढ़ स्पेशल एजुकेटर आंसर की 2024 (जेबीटी, टीजीटी) 12 जनवरी 2024 को जारी की गई है। अब सभी अभ्यर्थी चंडीगढ़ स्पेशल एजुकेटर (जेबीटी और टीजीटी) परीक्षा के लिए आंसर शीट चेक कर सकते हैं। आंसर शीट चेक करने हेतु अभ्यर्थी वेबसाइट chdeducation.gov.in या फिर नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं। चंडीगढ़ स्पेशल जेबीटी भर्ती 2023 और चंडीगढ़ स्पेशल टीजीटी भर्ती 2023 संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।

Chandigarh Special Educator Answer Key 2024
Chandigarh Special Educator Answer Key 2024 


आपको बता दें कि चंडीगढ़ शिक्षा विभाग विशेष शिक्षा शिक्षक भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2023 को जारी हुआ था। इसके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 20 सितंबर 2023 सुबह 11:00 बजे से 12 अक्टूबर 2023 शाम 05:00 बजे तक मांगे गए थे और एडमिट कार्ड 2 जनवरी 2024 को जारी किए गए थे। इसके बाद चंडीगढ़ स्पेशल एजुकेटर लिखित परीक्षा का आयोजन 6 जनवरी 2024 को किया गया। अब इसकी आंसर की भी 12 जनवरी 2024 को जारी कर दी गई हैं।

Chandigarh Special Educator Answer Key 2024 Overview


भर्ती संगठनशिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन
पोस्ट नामविशेष जेबीटी शिक्षक/विशेष टीजीटी शिक्षक
विज्ञापन संख्या02/2023
कुल रिक्त पद96
वेतन/वेतनमानपोस्ट के अनुसार अलग-अलग 
नौकरी करने का स्थानचंडीगढ़
ऑफिशियल वेबसाइटchdeducation.gov.in

Application Fees


चंडीगढ़ स्पेशल एजुकेटर भर्ती में जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क रु. 1000/- जबकि अनुसूचित जातिके लिए आवेदन शुल्क रु 500/- तय किया गया है।

वर्गफीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएसरु. 1000/-
अनुसूचित जातिरु. 500/-
भुगतान का तरीकाऑनलाइन

Important Dates


  • नोटिफिकेशन डेट: 15 सितंबर 2023
  • आवेदन प्रारंभ तिथि : 20 सितंबर 2023
  • आवेदन अंतिम तिथि : 12 अक्टूबर 2023
  • एडमिट कार्ड तिथि : 2 जनवरी 2024
  • परीक्षा तिथि : 6 जनवरी 2024
  • आंसर की जारी तिथि : 12 जनवरी 2024

आवेदन प्रारंभ डेट20 सितंबर 2023, सुबह 11:00 बजे से
आवेदन करने की अंतिम तिथि12 अक्टूबर 2023, शाम 05:00 बजे तक
एडमिट कार्ड2 जनवरी 2024
परीक्षा तिथि (टीजीटी)6 जनवरी 2024, सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
परीक्षा तिथि (जेबीटी)6 जनवरी 2024, दोपहर 02:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक
आंसर की तिथि10 जनवरी 2024

Age Limit


चंडीगढ़ स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तक रखी गई है। वहीं पर आयु की गणना करने के लिए तिथि 1 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।

Educational Qualification


चंडीगढ़ स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2023 के लिए योग्यता के तौर पर अभ्यर्थी का प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)- विशेष पद के लिए स्नातक + B.Ed. (विशेष) जबकि जेबीटी/प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी)- विशेष पद के लिए अभ्यर्थी का स्नातक + D.Ed/जेबीटी (विशेष) किया हुआ होना चाहिए। आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी। इसके अलावा 89 घंटे का आईसीटी स्किल सर्टिफिकेट (कंप्यूटर कोर्स) भी आवश्यक है जो नियुक्ति के समय मांगा जाएगा।
 
पोस्ट नामकुल पदयोग्यता
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)- विशेष49स्नातक + B.Ed. (विशेष)
जेबीटी/प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी)- विशेष47स्नातक + D.Ed/जेबीटी (विशेष)

Selection Process 


चंडीगढ़ विशेष शिक्षा जेबीटी, टीजीटी भर्ती 2023 के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरण में किया जाएगा:-

  • स्टेज-1: लिखित एग्जाम
  • चरण-2: दस्तावेज़ सत्यापन
  • स्टेज-3: मेडिकल टेस्ट

Exam Pattern 


चंडीगढ़ विशेष शिक्षा जेबीटी, टीजीटी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा का तरीका वस्तुनिष्ठ प्रकार ओएमआर-आधारित है। लिखित एग्जाम के पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय रखा गया है। पेपर में दिए गए प्रश्नों का गलत आंसर देने पर प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4th अंक काटा जाएगा। इस लिखित परीक्षा को पास करने के लिए अभ्यर्थी को पेपर में 40% अंक लाना आवश्यक रखा गया है।

  • नकारात्मक अंकन: 1/4th
  • समय अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
  • परीक्षा का तरीका: वस्तुनिष्ठ प्रकार ओएमआर-आधारित परीक्षा
  • योग्यता अंक: 40%
विषयप्रश्नमार्क्स
सामान्य जागरूकता और तर्क1515
शिक्षण योग्यता और पद्धति1515
आईसीटी (कंप्यूटर), अंकगणितीय और संख्यात्मक क्षमता1515
हिंदी1010
पंजाबी1010
अंग्रेज़ी1010
विशेष शिक्षा संबंधी7575
कुल100100

How to Check Answer Key 


चंडीगढ़ स्पेशल एजुकेटर आंसर की 2024 पीडीएफ चेक करने के लिए अभ्यर्थी को इन चरणों का पालन करना चाहिए:-

  • सबसे पहले अभ्यर्थी वेबसाइट chdeducation.gov.in पर विजिट करें या नीचे उपलब्ध आंसर की डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद वहां चंडीगढ़ स्पेशल एजुकेटर आंसर शीट पीडीएफ चेक करें और एग्जाम में चिह्नित अपनी प्रतिक्रियाओं के साथ मिलान करें।
  • अभ्यर्थी चंडीगढ़ स्पेशल एजुकेटर आंसर की 2024 की मदद से अपने अंकों की जांच कर सकेंगे।

Important Links


Special Educator Answer Key CheckAnswer Key
Chandigarh Special Education Teacher Vacancy 2023 LoginLogin
Official WebsiteCHD Education

FAQ's


Chandigarh Special Educator Answer Key 2024 कैसे चेक कर सकते हैं?


अभ्यर्थी चंडीगढ़ स्पेशल एजुकेटर आंसर की 2024 वेबसाइट chdeducation.gov.in से देख सकते हैं।

Chandigarh Special Educator Answer Key 2024 कब तक जारी होगी?


चंडीगढ़ स्पेशल एजुकेटर आंसर की 2024, 12 जनवरी 2024 को जारी कर दी गई है।

Chandigarh Special Education JBT, TGT Recruitment 2023 के लिए परीक्षा तिथि क्या हैं?


चंडीगढ़ विशेष शिक्षा जेबीटी, टीजीटी भर्ती 2023 की परीक्षा का आयोजन 6 जनवरी 2024 को किया गया था।