Type Here to Get Search Results !

Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2024 चंडीगढ़ जेबीटी टीचर भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें सम्पूर्ण जानकारी

Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2024 चंडीगढ़ जेबीटी टीचर भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें सम्पूर्ण जानकारी: शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जैसा कि आप भी जानते हैं कि इसको हम प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) के नाम से भी जानते हैं या इसे इस नाम से भी कहा जाता है। विभाग की ओर से चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2024 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं जिसके लिए योग्य अभ्यर्थी वेबसाइट chdeducation.gov.in से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2024
Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2024


चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 24 जनवरी 2024 से शुरू हो चुके हैं और ऑनलाइन आवेदन करने हेतु अंतिम तिथि 19 फरवरी 2024 तक हैं। चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2023 नोटिफिकेशन शिक्षा विभाग द्वारा रद्द की जा चुकी है। चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2024 नोटिफिकेशन और चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2024 से संबंधित सभी जरूरी विवरण नीचे दिए गए हैं।

Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2024 अवलोकन


Recruitment OrganizationChandigarh Education Department
Post NameJunior Basic Training (JBT) Teacher/ Primary Teacher (PRT)
Advt No.06/2023
Total Vacancies396
Salary/ Pay ScaleRs. 9300- 34800/- (Grade Pay 4200/-)
Job LocationChandigarh
Last Date to Apply19 February 2024
Mode of ApplyOnline
Post CategoryChandigarh JBT Teacher Vacancy 2024
Official Websitechd education.gov.in

आवेदन शुल्क


चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2024 में जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क रु. 1000/- और वहीं पर 
अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क रु. 500/- लिया जा रहा है। इस आवेदन शुल्क का भुगतान आप लोग
ऑनलाइन कर पाएंगे।


CategoryFees
Gen/ OBC/ EWSRs. 1000/-
SCRs. 500/-
Mode of PaymentOnline


महत्त्वपूर्ण तिथियाँ


चंडीगढ़ जेबीटी (पीआरटी) भर्ती 2024 हेतु योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन 24 जनवरी 2024 से लेकर 19 फरवरी 2024 तक लिए जा रहे हैं। इस भर्ती के अंदर आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2024 रखी हुई है। आपको बता दें कि 
चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक परीक्षा तिथि के संबंध में 
बाद में सूचित कर दिया जायेगा।

Apply Start24 January 2024
Last Date to Apply19 February 2024
Last Date to Pay Application Fee22 February 2024
Exam DateNotify Later

आयु सीमा 


चंडीगढ़ जेबीटी (पीआरटी) भर्ती 2024 हेतु आयु सीमा 21-37 वर्ष तक निर्धारित की हुई है। आयु की गणना हेतु निर्णायक तिथि 1 जनवरी 2024 रखी हुई है। आयु में छूट भी सरकार के नियमों के अनुसार ही तय की हुई है।

Vacancy Details and Educational Qualification


चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2024 टोटल 396 JBT Teacher (PRT) के पदों हेतु आयोजित की जा रही है। इन JBT Teacher (PRT) पदों के लिए निर्धारित योग्यता Graduate + D.Ed + CTET (Level-1) रखा गया है।

Post NameVacancyQualification
JBT Teacher (PRT)396 (UR-179, OBC-94, SC-84, EWS-39)Graduate + D.Ed + CTET (Level-1)

एनसीटीई की गाइडलाइन के मुताबिक चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती नियमों में बदलाव किया गया है। इसके अनुसार बीएड पास अभ्यर्थियों को चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2024 के लिए पात्र नहीं माना गया हैं। जिन अभ्यर्थियों के द्वारा पहले से ही आवेदन जमा करवा दिया गया है, उनका आवेदन शुल्क रिफंड यानी वापिस कर दिया जाएगा।

चंडीगढ़ जेबीटी टीचर भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया


चंडीगढ़ जेबीटी टीचर भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण रखें या निर्धारित किए गए हैं:-

  • स्टेज-1: लिखित परीक्षा
  • चरण-2: दस्तावेज़ वेरिफिकेशन 
  • स्टेज-3: मेडिकल टेस्ट

Chandigarh PRT Recruitment 2024 एग्जाम पैटर्न


चंडीगढ़ पीआरटी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में 150 अंको का पेपर लिया जाएगा। इस पेपर के अंदर कुल मिलाकर 150 प्रश्न शामिल किए गए हैं जो कि विभिन्न प्रकार के विषयों से जुड़े होंगे। पेपर में आने वाले सभी प्रश्न सामान्य जागरूकता, सोचने की क्षमता, अंकगणितीय और संख्यात्मक क्षमता, शिक्षण योग्यता, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी, अंग्रेजी भाषा और समझ का परीक्षण, पंजाबी भाषा और समझ का परीक्षण, हिंदी भाषा और समझ का परीक्षण, गणित, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों से संबंधित होंगे। आपको बता दें इन सभी विषयों से संबंधित निर्धारित अंको के लिए प्रश्न पूछें जायेंगे। इस भर्ती परीक्षा में कोई भी नकारात्मक अंकन नहीं किया जायेगा और पेपर हल करने हेतु समय 2 घंटे 30 मिनट का हैं। परीक्षा को पास करने के लिए पेपर में 40% अंक प्राप्त करना पड़ेगा।

  • नकारात्मक अंकन: नहीं
  • समय अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
  • परीक्षा का तरीका: ऑफ़लाइन वस्तुनिष्ठ प्रकार का टेस्ट (ओएमआर बेस्ड)
  • योग्यता अंक: 40%

Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करें


चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को इन चरणों का पालन करना चाहिए।

  • चरण-1: चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक नोटिफिकेशन 2024 से अभ्यर्थी अपनी पात्रता को चेक करें।
  • चरण-2: पात्रता चेक करने के बाद नीचे दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें या फिर आप आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाएं।
  • चरण-3: वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन पत्र को भरें।
  • चरण-4: आवेदन फॉर्म को भरने के बाद अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • चरण-5: दस्तावेज अपलोड करने के बाद तय किए गए शुल्क का भुगतान करें।
  • चरण-6: अंत में अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और आवेदन पत्र को प्रिंट करें।

Important Links


Chandigarh JBT Teacher Notification 2023 CheckNotification
Chandigarh JBT Teacher Vacancy 2023 Apply OnlineApply Online
Official WebsiteCHD Education

FAQs


Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?


चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए सभी योग्यता प्राप्त अभ्यर्थी वेबसाइट chdeducation.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2024के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?


चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 19 फरवरी 2024 तय की हुई है।
Tags